Skip to main content

क्या आप जानते हैं 4G VoLTE और 4G LTE में क्या है फर्क?

क्या आप जानते हैं 4G VoLTE और 4G LTE में क्या है फर्क?
आज के समय में ज्यादातर उपभोक्ता फोन लेते समय इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि जो स्मार्टफोन वह ले रहे हैं क्या वह 4G VoLTE सपोर्ट करता है या नहीं। वहीं, कुछ स्मार्टफोन 4G होते हैं, लेकिन VoLTE की जगह LTE सपोर्ट के साथ आते हैं। इस बात को लेकर उपभोक्ता असमंजस स्थति में रहते हैं कि आखिर ये 4G LTE और 4G VoLTE में क्या फर्क है और इससे स्पोर्टिट स्मार्टफोन के होने से या न होने से क्या फर्क पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर दोनों में क्या फर्क है और दोनों एक दूसरे से कितने अलग हैं।
पिछले साल रिलायंस जियो ने कम दाम पर 4G डाटा और फ्री वॉइस कॉलिंग वाली सर्विस लॉन्च कर पूरे देश में धमाल मचा दिया था। कंपनी VoLTE इस्तेमाल करते हुए लोगों को मुफ्त में 4G इंटरनेट की सुविधा मुहैय्या कराई। तब से लेकर आजतक लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि VoLTE क्या है, HD कॉलिंग क्या है?।
इन दोनों में अंतर बताने से पहले हम आपको LTE, VoLTE और 4G के पूरे नाम के बारे में बता देते हैं। LTE (लॉन्ग टर्म एव्यूलेशन), VoLTE (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म एव्यूलेशन और आखिर में 4G का पूरा नाम फोर्थ जनरेशन है।
अब बात करते हैं दोनो में अंतर की।
क्या होता है 4G VoLTE।
पहली वायरलेस टेलिफोन टेक्नॉलजी को 1G का नाम दिया गया था इसके बाद 2G और 3G टेक्नॉलजी ने दस्तक दी। इसके बाद आया 4G जिसने स्मार्टफोन की परिभाषा को बदल कर रख दिया था। 4G VoLTE का जो महत्वपूर्ण काम है वह है कॉल कनेक्टिविटी को सुधारना। VoLTE में यूजर्स फोन पर बात करते समय 3G और 2G से बेहतर नटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। जो कि LTE में नहीं मिलती। VoLTE से होने वाली कॉलिंग की क्वॉलिटी सेल्युलर नेटवर्क से होने वाली कॉलिंग से बेहतर होती है। इसीलिए VoLTE से होने कि जाने वाली वॉइस कॉलिंग को HD वॉइस कॉलिंग भी कहा जाता है। इसके साथ ही VoLTE से ऑपरेटर को वॉइस और डेटा के लिए अलग बैंड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
रिलायंस जियो के अलावा दूसरी कंपनियां सिर्फ डेटा के लिए 4G LTE का इस्तेमाल कर रही हैं। वॉइस कॉलिंग के लिए वे अपने 3G या 2G सेल्यूलर नेटवर्क को इस्तेमाल कर रही हैं। इस हिसाब से VoLTE ऑपरेशन में सुविधाजनक होने के साथ सस्ती तकनीक भी है।
क्या होता है 4G LTE।
LTE सपोर्ट होने के बाद फोन में अधिकतम 100 से 150 मेगाबिट्स प्रति सेकंड की अधिकतम डाटा स्पीड मिल सकती है और स्थिर होने पर 1जीबी प्रति सेकंड की। इसके अलावा इंटरनेट प्रोटोकॉल या IP पर आधारित LTE नेटवर्क को ही VoLTE (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म एव्यूलेशन) का नाम दिया गया है। दरअसल LTE के जरिए वॉइस कॉलिंग भी की जा सकती है। इसके लिए कैरियर्स को अपने वॉइस कॉल नेटवर्क में बदलाव लाना पड़ता है। LTE से ऑपरेटर को वॉइस और डेटा के लिए अलग बैंड इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।
4G नेटवर्क
अगर बात करें 4G नेटवर्क की तो यह एक फोर्थ जनरेशन मोबाइल टेली कम्यूनिकेशन टेक्नॉलाजी है। इसका काम फास्ट इंटरनेट देना है। 4G टेक्नॉलाजी 3G से पांच गुना ज्यादा आच्छी है। अगर आपको अच्छे से 4G नेटवर्क मिल रहा है तो इसकी स्पीड 100Mbps होती है।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से Contact नंबर डिलीट होने पर भी मिल जाएंगे वापस, करें ये सेटिंग

मोबाइल से Contact नंबर डिलीट होने पर भी मिल जाएंगे वापस, करें ये सेटिंग नमस्कार दोस्तों आज हम आपको ऐसी टिप्स देंगे जो आपको स्मार्टफोन को बेहद अच्छे तरीके से रखेगी अगर स्मार्टफोन यूजर्स अपने मोबाइल में कर लें तो उनके कॉन्टैक्ट्स हमेशा के लिए सेव हो जाएंगे। दरअसल, इस सेटिंग से फोन के कॉन्टैक्ट्स Gmail अकाउंट से Sync हो जाते हैं। अगर फोन के कॉन्टैक्ट डिलीट भी होते हैं या फोन खराब या गुम हो जाता है तो आप इन्हें Gmail से वापस ले सकते हैं।  आइए जानते हैं वह कौन सी चार टिप्स है यह पहली टिप्स जो आप इमेज में देख रहे हैं यह दूसरी टिप्स हैं यह तीसरी टिप्स जी हां दोस्तों यह चारों टिप्स आप अपने मोबाइल में करके देखें

सभी महिलाएं एवं पुरुष हो जाइए सतर्क क्योंकि मार्केट में अब एक ऐसा बल्ब आ गया है। जो आपके लिए हैं बहुत खतरनाक।

नमस्कार दोस्तों, मैं आज आपको एक ऐसी जानकारी देना चाहता हूं जो आपके माताओं और बहनों के लिए बहुत जरूरी है मैं आशा करता हूं आप सभी इस जानकारी को सभी अपने फैमिली मेंबर के साथ जरुर शेयर करें क्योंकि दोस्तों आजकल के इस आधुनिक युग में हमें बहुत सतर्क रहना चाहिए। दोस्तों मैं आपको एक ऐसे LED बल्ब के बारे में जानकारी देना चाहता हूं। जो है तो LED बल्ब परंतु साथ में ही इस बल्ब में एक कैमरा लगा है जो 360 डिग्री तक का एरिया कवर करता है यह कैमरा मार्केट में केवल सिक्योरिटी के उद्देश्य से लाया गया है परंतु कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इस LED बल्ब कैमरे का प्रयोग होटल रूम एवं टॉयलेट बाथरूम में यूज कर रहे हैं और यह वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करते हैं या फिर इंटरनेट पर बेच देते हैं इस LED बल्ब के अंदर मेमोरी कार्ड लगाने का ऑप्शन है साथ ही मोबाइल से कनेक्ट करने का भी ऑप्शन है जोकि बहुत ही खतरनाक है इसलिए अपने फैमिली मेंबर माताएं बहने को जरूर बताएं कि आप जब भी होटल में रुके और वहां के शौचालय का उपयोग करें तो सबसे पहले वहां के बल्ब को भी चेक करें। चेक करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा परंतु आपकी सेफ्टी के...

बिना UAN के भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अपना PF बैलेंस, जानिए|

बिना UAN के भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अपना PF बैलेंस, जानिए| अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका पीएफ खाता जरूर खुला हुआ होगा। इस खाते में आपके नियोक्ता की ओर से कुछ हिस्सा मासिक आधार पर आपकी सैलरी में से काटकर जमा कराया जाता है। अगर आप कई सालों से नौकरी कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते में अब तक कितना रूपया जमा हो चुका है तो आप यह ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। अगर आपके पास यूएएन नंबर भी नहीं है तब भी आप जान सकते हैं कि आपका नियोक्ता अब तक आपके पीएफ खाते में कितनी रकम जमा करा चुका है। हम अपनी इस खबर में आपको उन पांच तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पीएफ अकाउंट को ट्रैक कर सकते हैं.... InFocus Turbo 5 (Glittering Gold, 32GB, 5000mAH Battery Offer PRICE 7999 RUPPES) यूएएन की मदद से अपने पीएफ खाते को करें ट्रैक: यूनीवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को ईपीएफओ की ओर से साल 2014 में लॉन्च किया गया था। यूएएन के लिए एक पोर्टल बनाया गया जिसकी मदद से सब्सक्राइबर्स काफी सारे फायदे उठा सकते हैं। इस पोर्टल पर कर्मचारियों को बस अपना अकाउंट लॉग इन करना होता है ...